आरा, अक्टूबर 10 -- पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण Ara News: पीरो, संवाद सूत्र आगामी त्योहारों और दुर्गापूजा के पावन अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने पुलिस बल के साथ पीरो नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पूजा समितियों और उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की मुस्तैदी से तैनाती की जाए। इसके साथ ही परिसर में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों व उपायों को दुरुस्त रख...