आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -सरकार की योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने के आदेश आरा, हमारे संवाददाता। सदर अनुमंडल कार्यालय में अलग-अलग पंचायतों के लिए चयनित चार विकास मित्रों को एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें आरा प्रखंड के कड़ारी पंचायत के लिए पवन कुमार विद्यार्थी, कोईलवर प्रखंड की सकड्डी पंचायत के लिए अखिलेश कुमार, बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी के लिए विकास कुमार एवं सिमरिया के लिए अमर कुमार को नियुक्ति पत्र दिया गया। एसडीओ ने सभी नवनियुक्त विकास मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्रशासन एवं आम जनता के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमि...