Ara News: एनएच 119 ए में रैयतों को मुआवजा भुगतान को लगेगा शिविर
आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: -सासाराम-आरा-पटना फोरलेन निर्माण में चिह्नित रैयतों को दिया जाना है मुआवजा -11 से 13 अक्तूबर तक डेम्हा, कसाप और उदवंतनगर में शिविर का होगा आयोजन आरा, एक संवाददाता। एनएच 119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना के तहत उदवंतनगर अंचल के प्रभावित राजस्व ग्रामों के रैयतों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के उद्देश्य से 11 से 13 अक्तूबर तक शिविर लगाए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को डेम्हा गांव के प्राथमिक विद्यालय, 12 अक्टूबर को कसाप पंचायत सरकार भवन और 13 अक्टूबर को उदवंतनगर पंचायत सरकार भवन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शिविर लगेगा। शिविर में संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों का निष्पादन और जरुरी दस्तावेज तैयार करने में सहायता दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों, राजस्व कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.