आरा, अक्टूबर 27 -- एनएच-119ए परियोजना की प्रगति की समीक्षा Ara News: -डीएम ने भूअर्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यों की प्रगति पर दिया जोर आरा, एक संवाददाता। जिले में संचालित विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला परिसदन सभागार में बिहार के भूअर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह और डीएम मनेश कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एनएच-119 ए पटना-आरा-सासाराम फोरलेन परियोजना के पैकेज-1 और पैकेज-2 की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और भूअर्जन से जुड़े लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी...