आरा, अगस्त 12 -- Ara News: फॉर्म छह, सात और आठ के सही प्रयोग पर एसडीओ ने दिया जोर पीरो, संवाद सूत्र। उच्च विद्यालय हसन बाजार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में वोटर साक्षरता क्लब का विधिवत गठन किया गया। इसमें बीडीओ अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक सहित कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़कर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन करने और नाम हटाने जैसे कार्यों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता कार्यों में सही फॉर्म के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह, नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने हेतु फॉर्म सात तथा नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग या फोटो में सुधार कराने के लिए फॉर्म आठ भरा जाता है।...