आरा, अगस्त 19 -- Ara News: उदवंतनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष सिंह उर्फ भिखारी सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें संदेश विधायक राधाचरण साह शामिल हुए। बैठक गहमागहमी भरी रही। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठे। पीएचईडी, जीविका का झंडा निर्माण, श्रम कार्ड, राशन में पांच किलो अनाज मुहैया कराने,नाली निर्माण में गड़बड़ी, नल जल योजना सहित कई मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक के प्रमुख मुद्दे बीस सूत्री अध्यक्ष ने पियनिया पंचायत के खलिसा स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम की मनमानी और ध्वजारोहण नहीं करने का मामला उठाया। उन्होंने जीरो माइल से उदवंतनगर तक सड़क चौड़ीकरण का भी मुद्दा उठाया। बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया दिनेश कुमार नेपाली ने प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत चल ...