आरा, सितम्बर 19 -- Ara News: अधिवक्ताओं के लिए भवन, ई लाइब्रेरी एवं महिलाओं के लिए टॉयलेट जैसी सुविधाओं के लिए कार्य आरा, संवाददाता। आरा सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हाल में बार एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। समारोह में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर को बुके, शॉल एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ की राशि अधिवक्ता कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को दी गई है। राशि की औरआवश्यकता होगी तो देने का प्रयास किय...