आरा, अक्टूबर 24 -- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा का निरीक्षण Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। शहर के ब्लॉक रोड स्थित ईवीएम- वीवीपैट वेयरहाउस के सुरक्षा मानकों का पालन करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से शनिवार को इसका निरीक्षण किय गय। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम- वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। साथ ही वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ज...