आरा, अक्टूबर 31 -- इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि Ara News: आरा, एक संवाददाता। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि और लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष शक्ति सिंह मनन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश के विकास और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण...