Ara News: आहर में जमी झाड़ियों को पंचायत की ओर से हटवाया गया
आरा, जुलाई 18 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। खेती का मौसम आने के साथ ही पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार के पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रियता दिखायी। शनिवार को आहर में लगी झाड़ियों को हटवाया गया। अगिआंव बाजार मौजा में पूरब टोला पोखरा से काली स्थान होते हुए खेतों तक पानी जाना बंद हो गया था। आहर में उग आयी बड़ी-बड़ी झाड़ियों को पिछले 13 साल से नहीं हटवाया गया था। गांव की लाइफ लाइन माने जाने वाली आहर की सफाई मुखिया प्रतिनिधि और भाकपा माले के पंचायत सचिव रामबाबू चंद्रवंशी के सहयोग से हो सकी। अब आहर की सफाई हो जाने के बाद लगभग 100 एकड़ खेतों की पटवन हो पायेगी और किसानों को पटवन के लिये पानी की दिक्कत नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.