आरा, अक्टूबर 29 -- आवास योजना के लाभ से वंचित परिवारों का प्रदर्शन Ara News: सैकड़ों महिलाओं ने दस्तावेजों के साथ जमा किए आवेदन, वास भूमि का पर्चा देने की भी उठी मांग सहार, संवाद सूत्र। सहार में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से वंचित पात्र गरीबों का नाम जोड़ने तथा सूची में शामिल योग्य लाभुकों के नाम काटे जाने के विरोध में गुरुवार को भाकपा माले ने सहार प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म भरकर जमा किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि गरीबों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगा...