आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता जिले के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित आवेदन लिये गये। वहीं शिविर में पहुंचे प्रखंड की कोयल पंचायत के माधुरी गांव के लोगों की ओर से आवास योजना में कथित तौर पर पात्र लाभुकों के नाम काटे जाने को लेकर आक्रोश जताया। सहयोग शिविर में पहुंचे माधुरी गांव निवासी बैजनाथ राम, सत्यनारायण राम, श्रीकांत राम, रूदल राम, अनिल राम, पुर्नवासी राम, प्रभावती देवी, चंपा देवी, धर्मशीला देवी, राधिका देवी, मीरा देवी, कमली देवी, मंजू देवी, उषा देवी, बेदामो देवी, मीरा देवी ने कोयल पंचायत में आवास योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पात्र लाभुकों के नाम काटने का आरोप लगाया है। वह...