आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: - कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की समीक्षा आरा, हमारे संवाददाता। आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के भूअर्जन के लिए रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से दिए गए। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिन मामलों में भूमि अभिलेखों के अभाव में भुगतान लंबित है, उनमें संबंधित अंचलाधिकारियों से आवश्यक अभिलेख शीघ्र प्राप्त करने तथा उनका सत्यापन कर पात्र रैयतों को मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तथा पथ निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब...