आरा, जुलाई 18 -- Ara News: आरा। शहर के पावरगंज पीएसएस से निर्गत आरा शहर के फीडर नंबर दो से आज रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ती बंद रहेगी। फीडर नंबर दो में सट रहे पेड़ों की डालियों को छांटने को लेकर आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आरा शहरी फीडर संख्या दो के इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बहिरो, कृष्णा बिहार, पावरगंज, कैलाश नगर ,पूर्वी गुमटी, बंगला कॉलोनी, पटेल नगर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...