आरा, जुलाई 12 -- Ara News: रमना मैदान के किनारे स्थित होटल ग्रैंड सभागार में होगा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान आरा। आरा शहर में भोजपुर जिले के होनहार बच्चों को आज 13 जुलाई सोमवार को आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से सम्मनित किया जाएगा। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के रमना मैदान स्थित होटल गैंड सभागार में होगा। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस साल जो बच्चे बिहार बोर्ड या सीबीएसई या अन्य किसी बोर्ड से दसवीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा। बच्चे अगर मौजूद नहीं हैं तो उनके अभिभावक या परिवार के कोई सदस्य सम्मान समारोह में आ सकते हैं।

कार्...