आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा। पटना ग्रामीण के पुनपुन प्रखंड के बेहरावां गांव में मुसहर टोली पर पुलिसिया दमन के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च जिला कार्यालय श्रीटोला से निकलकर बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा कर मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस और अपराधियों का तांडव चरम पर है। केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि यह पुलिस बर्बरता की पराकाष्ठा है। माले नेताओं ने घटना की कमेटी बनाकर जांच, पिपरा थानाध्यक्ष को निलंबित करने, गिरफ्तार लोगों की रिहाई और मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मांझी समाज पर पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा माले ने फूंका पुतला मार्च में विज...