आरा, अगस्त 31 -- Ara News: -बहुला चतुर्थी पर बहनों ने भाई के लिए किया निर्जला व्रत, मंदिरों में रही चहल-पहल -हेरंब संकष्टी चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा उपवास, गणेशजी की पूजा कर सुनी व्रत कथा आरा, निज प्रतिनिधि। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली हेरंब संकष्टी चतुर्थी सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चांद के दीदार के बाद गूंजा गणपति का जयकारा, सुहागिनों ने खोला व्रत यह पर्व कैसे मनाया गया इसे बहुला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने भाई की रक्षा, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर पूरे दिन उपवास रखा। शाम को विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार हेरंब का अर्थ 'बड़ा सिर' होता है। भगवान गणेश के पांच...