आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के शीतल टोला स्थित रवींद्र शर्मा के आवास पर रविवार को जनतंत्र आवाज पार्टी की ओर से हेमचंद्र विक्रमादित्य का विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि लालबाबू गुप्ता ने हेमचंद्र विक्रमादित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 22 युद्धों के बहादुर विजेता थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि विक्रमादित्य ने मुगलों को भारत से भगाने में अहम भूमिका निभाई, फिर भी वे राष्ट्रीय सम्मान से वंचित रहे। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने उन्हें बहादुर राजा की संज्ञा दी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजीव केसरी ने की और धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर बबलू शर्मा, पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार, अशोक गुप्त, बंशीधर प्रसाद, जय...