आरा, जुलाई 7 -- Ara News: आरा। महान मनीषी संत भारत के वैष्णव संप्रदाय के पीठाधीपति मधुर कवि वानमामलै रामानुज जियर स्वामी जी महाराज तोताद्री मठ नंगूनेरी तमिलनाडु पटना जाने के क्रम में आरा पहुंचे। जीरो माइल स्थित श्री त्रिदंडी देव धाम राधाकृष्ण मंदिर में भक्तों ने स्वामी जी महाराज का स्वागत किया। जीरो माइल त्रिदंडी धाम राधाकृष्ण मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी ज्योतिनारायनाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में उनका भव्य पूजन और आरती की गई। महाराज श्री ने मंदिर में घूमकर भगवान की पूजा-अर्चना की। स्वामी रामानुज जियर स्वामी जी महाराज ने कहा कि उत्तर भारत के बिहार के भोजपुर जिले में पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। वैष्णव रामानुज सम्प्रदाय के 31 वे पीठाधीश्वर के पहुंचते ही उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों में स्वामी श्रीकांत शास्त्री, स्व...