आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: -पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम ने डीआरएम से मिलकर स्थायी समाधान की उठाई मांग आरा, निज प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के आरा जंक्शन के प्रवेश एवं निकास द्वार के आसपास जलजमाव, गंदगी और मलमूत्र के बहाव से यात्रियों एवं आम लोगों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

समस्या की गंभीरता उनकी ओर से दिये गये पत्र में कहा गया है कि आरा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के प्रवेश-निकास मार्ग और सर्कुलेटिंग एरिया में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। इससे यात्रियों के आवागमन में परेशानी के साथ स्टेशन परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य ...