Ara News: आरा के रिटायर्ड कस्टम अफसर रामकुमार सिंह हत्याकांड का शूटर पवन यादव एनकाउंटर में घायल
आरा, नवम्बर 6 -- Ara News: आरा। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सरंगपुर में शुक्रवार की सुबह हुए एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वह घायल हो गया है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल अपराधी आरा के चंदवा हाउसिंग का निवासी पवन यादव है। पिछले दिनों आरा के बहुचर्चित रिटायर्ड कस्टम अफसर रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी चलाई गोली, जो उसके पैर में लगी। एसपी अवधेश दीक्षित ने मौके पर पहुंच छानबीन की। बता दें कि इसके पूर्व इस मामले में पुलिस ने चंदन सिंह, मनोज लक्की समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Ara News: हत्याकांड में चंदन सहित गिरफ्तार पांच अभियुक्तों से पूछताछ गुरुवार को उन पांचों को रिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.