आरा, अक्टूबर 8 -- चंदन कुमार पांडेय बने भारतीय दल के चीफ डी मिशन Ara News: यूरोपियन साइकिल पोलो चैंपियनशिप के लिए बने चीफ डी मिशन, 10 अक्तूबर से फ्रांस में शुरू होगी प्रतियोगिता आरा, निज प्रतिनिधि । आरा निवासी चंदन कुमार पांडेय ने एक बार फिर बिहार का मान बढ़ाया है। उन्हें फ्रांस में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय यूरोपियन साइकिल पोलो चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय दल का चीफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 11 अक्तूबर 2026 तक फ्रांस के सेंट-पियरे-डी-वारेंजविले में आयोजित होगी। चंदन कुमार पांडेय वर्तमान में साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हैं। भारतीय खेल प्रशासक के रूप में वे भारतीय दल के साथ फ्रांस जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ होने वाली प्रस्तावित चर्चाओं में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में भारत का ...