आरा, अक्टूबर 24 -- आरा में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित Ara News: आरा। आरा शहर में बिजली के लाइनों के रखरखाव और जरूरी मरम्मत कार्य करने को ले आज रविवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो फीडर धरहरा पीएसएस के भालुहीपुर फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई व लाइन मरम्मत कार्य के लिए भालुहीपुर, बेगमपुर, मीराचक, भगवतपुर सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं पूर्वी गुमटी पीएसएस के आनंद नगर फीडर में खराब मीटरिंग यूनिट बदलने के कारण रस्सी बागान, जवाहर टोला, बस स्टैंड, आनंद नगर, पिपरहिया रोड, धरहरा, श्रीटोला व शिवपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। ---- शीशमहल चौक व मारुती नगर फीडर से बंद रहेगी बिजली आरा। शहर के शीशमहल चौक फीडर और मारुती नगर फीडर स...