Ara News: आरा : संस्कृति पब्लिक स्कूल में मना सावन महोत्सव, छात्राओं ने रैफ जवानों को बांधी राखी
आरा, अगस्त 29 -- Ara News: आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में सावन मास के पावन अवसर पर सावनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान शिव और माता पार्वती के मनोहारी रूप की जीवंत झांकी प्रस्तुत की और बोल-बम की यात्रा का मनोरम दृश्य दिखाकर भारतीय संस्कृति और सावन की परंपरा को जीवंत कर दिया। पूरा विद्यालय परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय में इस अवसर पर छात्राओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता और छात्रों के लिए 'राखी बनाओ' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों को छात्राओं ने बड़े प्रेम से एक-दूसरे को बांधा, जिसमें भाई-बहन के अटूट प्रेम की झलक दिखी। यह भी पढ़ें- Ara News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, लिया रक्षा का वचनरक्षा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.