आरा, अगस्त 24 -- Ara News: आरा। शहर से सटे उदवंतनगर प्रखंड के बेहरा में भाजपा के वरीय नेता रामदिनेश यादव के पिता रामनरेश सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामदिनेश यादव ने कहा कि पिताजी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव हमारे जीवन में प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर उपस्थित शिवधारा सिंह, ललन सिंह, विजय सिंह, मुकेश यादव, रामवती देवी, अरविंद कुमार, कल्लू यादव, तपेश्वर सिंह, रतन सिंह, नीरज यादव, दीपक कुमार, रवि कुमार और अन्य थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भाजपा नेता का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...