आरा, अगस्त 9 -- Ara News: आरा, हिप्र.। शहर में नाला बनाने के दौरान कई जगहों पर मिट्टी काटने के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाया गया पाइप फट गया है। इस कारण आरा नगर निगम क्षेत्र के मौलाबाग स्थित गायत्री मंदिर के पास तीन जगहों पर पाइप में लीकेज के कारण हजारों लीटर शुद्ध पेयजल हर घंटे बर्बाद हो रहा है। पाइप फट जाने के कारण मौलाबाग सहित एमबी बाग, गोला मोहल्ला सहित अन्य इलाके के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जब लोग इसकी शिकायत नल जल योजना के कर्मियों से कर रहे हैं तो उनके ओर से बताया जा रहा है कि हम लोग परेशान हैं। नाला निर्माण के दौरान जगह-जगह पाइप फट गया है। इस कारण आपूर्ति बाधित होने के साथ ही पानी की बर्बादी हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी का एक- एक बूंद कीमती है। सरकार के साथ आम जनता को भी जल संरक्षण और शुद्धता को बनाए रखना अपनी आ...