आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: आरा। एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल आरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा और किड्जी स्कूलों में कार्यक्रमसांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता रहा। विद्...