आरा, अक्टूबर 13 -- पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित Ara News: आरा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के मौके पर भोजपुर डाक प्रमंडल की ओर से बामपाली स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2026 के बिहार सर्किल स्तर के विजेताओं को चेक व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में माउंट लिटेरा जी स्कूल के छात्र विराट कश्यप ने द्वितीय स्थान और  इसी स्कूल की छात्रा अलोकी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विराट कश्यप को दस हजार रुपये का चेक व उपहार और अलोकी गुप्ता को पांच हजार रुपये का चेक व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर डाक प्रमंडल की ओर से त्रिलोकी नाथ चौबे, मनोरंजन कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, कुंदन सिंह व राहुल कुमार उपस्थित रहे। मालूम हो कि डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों व आम नागरि...