आरा, अक्टूबर 25 -- आयर थाने में 50 लोगों की विशेष गुंडा परेड Ara News: ​हत्या के प्रयास और शराब तस्करी से जुड़े आरोपितों ने की परेड, हर रविवार को हाजिरी अनिवार्य ​गलत रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील, अपराधमुक्त समाज के लिए पुलिस का सख्त संदेश जगदीशपुर। निज संवाददाता आयर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष वंदना कुमारी के नेतृत्व में विशेष गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मामलों से जुड़े लगभग 50 लोगों ने थाने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परेड में शामिल लोगों में हत्या के प्रयास, शराब तस्करी और मादक पदार्थ (नशीले पदार्थ) के कारोबार सहित कई गंभीर मामलों के आरोपित शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को थाने में इस गुंडा परेड का ...