आरा, अक्टूबर 29 -- आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल Ara News: सुरक्षा की कवायद -एसपी के निर्देश पर सभी थानों में बैठक में ज्वेलरी दुकानदारों को दी जा रही ताकीद -ग्राहक के रूप में चेहरा ढंककर आने वाले संदिग्ध पर कड़ी नजर रखने का निर्देश -दुकान में काम करने वाले पुराने और नये कर्मचारियों का सत्यापन कराने पर भी पुलिस का जोर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता रोहतास के कोचस सहित विभिन्न जिलों में आभूषण दुकानों में डाका और त्योहारों के दिनों में चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को देखते हुए भोजपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा की कवायद तेज कर दी गयी है। इसके तहत एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सभी थानों में ज्वेलरी दुकानदारों संग बैठक कर सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दुकानदारों को अपनी दुकानों के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सी...