Ara News: आफत : लगातार बारिश से कई जगहों पर जलजमाव, बढ़ी परेशानी
आरा, जुलाई 11 -- Ara News: -सदर अस्पताल के पुराने ओपीडी के पास पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव -शनिवार की सुबह बाबू बाजार सहित अन्य जगहों पर जलजमाव से बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरा शहर सहित जिले में शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ी। शनिवार की सुबह भी लगातार बारिश से शहर के बाबू बाजार, तरी, ब्लॉक रोड सहित अन्य जगहों पर जलजमाव की समस्या सामने आई है। इससे बस स्टैंड रोड, सदर अस्पताल परिसर, स्कूल-कॉलेज और अन्य कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नगर निगम की नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो जुलाई माह में भी नगर निगम की ओर से शहर के सभी नालों की सफाई पूरी नहीं कराने से पानी की समुचित निकासी नहीं हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.