आरा, अगस्त 28 -- Ara News: आरा। शहर के आनंद नगर फीडर से आज शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आने वाले पर्व-त्योहारों में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति को लेकर 11 केवी आनंद नगर फीडर में खराब हुए सीटी को बदलने हेतु आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत आनंद नगर फीडर से आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान आनंद नगर, सपना सिनेमा रोड, नेहरू नगर, श्रीटोला, बस स्टैंड, जवाहर टोला, पिपरहिया रोड, शीतल टोला, बस स्टैंड, धरहरा, सपना सिनेमा व शिवपुर के आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं शहर के पावरगंज पीएसएस से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या दो से आज चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर में सट रहे पेड़ों की टहनियों को छांटने हेतु सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आरा शहरी फीडर संख्या दो के इलाकों...