आरा, जुलाई 12 -- Ara News: -जगदीशपुर के श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में श्री देवराहा बाबाजी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित संकीर्तन की पूर्णाहुति जगदीशपुर, निसं। परम सिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के सान्निध्य में जगदीशपुर के श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में श्री देवराहा बाबाजी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संकीर्तन की पूर्णाहुति हुई। यह भी पढ़ें- ईश्वरीय कृपा का लाभ प्राप्त करने के लिए सतोगुणी बनें : देवराहा शिवनाथसंतश्री का संदेश मौके पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा-आया है सो जाएगा राजा रंक फकीर। कोई सवारी चढ़ चले कोई बंधे जंजीर। कहा कि इस संसार में जिसने भी जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है। चाहे वह कोई बहुत बड़ा राजा हो, गरीब (रंक) हो या कोई फकीर। मृत्यु के बाद स...