आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज स्थित डेयरी के समीप मंगलवार की रात पकड़े गये चारों चारों अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने मीरगंज मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करते चार हथियार के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन मोबाइल और दो ब्लू टूथ बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर निवासी दीपक साह के पुत्र इशू कुमार, रामगढ़िया निवासी संजय चौधरी के पुत्र आर्यन कुमार, मंगहिया टोला निवासी रिंकू सिंह के पुत्र देव कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी प्रभात कुमार के पुत्र प्रियांशु कुमार शामिल हैं। चारों को मंगलवार की रात मीरगंज ...