आरा, अक्टूबर 15 -- आरा में हत्या के बाद सड़क जाम और कार्रवाई का आश्वासन Ara News: पूर्व कस्टम अधिकारी हत्याकांड आरा सदर अस्पताल के पास हंगामे के बाद सपना सिनेमा मोड़ पर किया गया सड़क जाम डीएम-एसपी के घटनास्थल पर पहुंच कारवाई के ठोस आश्वासन के बाद हटाया गया जाम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी रिटायर कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों की ओर से अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया गया। सदर अस्पताल के समीप हंगामा करने के बाद लोगों ने सपना सिनेमा मोड़ के पास शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। रोड जाम कर रहे लोग अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री को बुलाने, परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने और कांड में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ क...