आरा, अगस्त 17 -- Ara News: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम आरा,निज प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान की ओर से शिवगंज स्थित आईएमए भवन में आजादी का जश्न शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बिहार निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेक राज और डॉ. अनीता सिन्हा ने की, जबकि संयोजक की भूमिका रजनीकांत प्रसाद सिन्हा उर्फ लायन प्रदीप श्रीवास्तव ने निभाई। समारोह का उद्घाटन आरा नगर की महापौर इंदु देवी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. केएन सिन्हा और विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश कुमार सिन्हा और प्रो. नंद जी दुबे मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां ...