आरा, अगस्त 22 -- Ara News: -एसपी ने देर रात शहर के विभिन्न जगहों का लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा -आरा नगर, नवादा और मुफस्सिल थानों का भी एसपी ने देर रात किया निरीक्षण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती का हाल जानने को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित शुक्रवार की देर रात सड़क पर उतरे। पुलिस अधीक्षक शहर में घूम-घूमकर रात्रि गश्ती का जायजा लेते रहे।

शहर का निरीक्षण उस दौरान उन्होंने शहर के तीन प्रमुख थानों का निरीक्षण भी किया। जानकारी के अनुसार देर रात शहर भ्रमण पर निकले एसपी ने सिंडिकेट, रमना मैदान, बड़ी मठिया, रामगढ़िया, अरण्य देवी मंदिर, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, शीशमहल चौक, स्टेशन रोड और जज कोठी मोड का सुरक्षा व्यवस्था एवं रात्रि गश्ती का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस बलों से पूछताछ क...