आरा, अगस्त 18 -- Ara News: -एसपी राज के नेतृत्व में दो साल में जेल भेजे गए कई इनामी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर -तनिष्क शोरूम डकैती और तिहरे हत्या सहित कई गंभीर कांडों के निस्तारण में भी सफलता आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज का तबादला कर दिया गया है। इन्हें रोहतास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। युवा आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को भोजपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मिस्टर राज ने करीब दो साल तक भोजपुर के पुलिस अधीक्षक का सफलतापूर्वक काम संभाला‌। अपराध नियंत्रण के साथ उनकी सहजता और आम लोगों से मधुर व्यवहार को लेकर उन्हें याद किया जाएगा। एसपी राज ने 12 सितंबर 2024 को भोजपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर योगदान किया था। उनके नेतृत्व में भोजपुर पुलिस की टीम ने टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी में उल्लेखन...