आरा, अक्टूबर 27 -- नारायणपुर में ट्रेलर हादसा Ara News: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह हादसा सड़क पार करने में बुजुर्ग को कुचलता निकल गया ट्रेलर, लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा मुआवजे को आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क, तीन घंटे बाधित रहा आवागमन संदेश के बीडीओ और थानाध्यक्ष के आश्वासन पर शांत हुआ लोगों का गुस्सा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह बेलगाम ट्रेलर ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रेलर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। मृत बुजुर्ग नारायणपुर गांव निवासी स्व. चुटरी ...