Ara News: अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और बार का विकास करेंगे : सुरेंद्र
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा। अध्यक्ष पद पर विजयी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बार एसोसिएशन के विकास के साथ-साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार परिसर में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और कार्य करने के लिए बेहतर माहौल देने पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार एसोसिएशन के हित में काम किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव और युवा अधिवक्ताओं की ऊर्जा के समन्वय से बार को और मजबूत बनाने का प्रयास होगा।
अधिवक्ताओं के हित में विकास कार्य जारी रहेगा आरा। बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकाल में अधिवक्ताओं की सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.