Ara News: अगवा की गयी युवती बरामद
आरा, जुलाई 11 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता तीयर पुलिस ने चार दिन पूर्व अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीयर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के लापता होने के बाद उसकी मां ने छह जुलाई को थाना में अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी जगलाल यादव के पुत्र व आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने बरामद युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.