आरा, अक्टूबर 28 -- Ara News: सीमेंट खरीदने घर से निकला था राहुल, हादसे के बाद कोहराम ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़ थाने को किया सुपुर्द राहुल कुमार, मृतक की फाइल फोटो सहार, संवाद सूत्र। नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर अंधारी सूर्य मंदिर के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंधारी गांव निवासी राजू चौधरी के करीब 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, राहुल के मकान में ढलाई का काम चल रहा था। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह सीमेंट खरीदने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अंधारी सूर्य मंदिर के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि फिर ...