आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: शाहपुर, निसं.। करनामेपुर पुलिस ने बाइक पर अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ धर्मागतपुर के पास दो बाइक सवार शराब धंधेबाजों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से 96 अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने उक्त शराब और बाइक जब्त कर ली। साथ ही पुलिस ने दो शराब धंधेबाजों पंकज कुमार सिंह और शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंकज कुमार सिंह शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले और वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि बताये जाते हैं। शंकर सिंह करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...