नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने भारत में अपने नए Mac mini और Mac Studio की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने Mac mini को नई M6 और M5 Pro चिप के साथ पेश किया है, जबकि Mac Studio को M5 Max और M5 Ultra चिप के साथ लॉन्च किया गया है। नए मॉडल खासतौर पर बेहतर परफॉर्मेंस, AI वर्कलोड और प्रोफेशनल काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं। इनकी बिक्री Apple Store, Apple की ऑनलाइन वेबसाइट, Apple Store ऐप और ऑफीशियल रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गई है। भारत में Mac mini M6 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है। एजुकेशन प्राइसिंग के तहत इसे 88,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Mac mini M5 Pro की कीमत 2,09,900 रुपये से शुरू होती है। इसका एजुकेशन प्राइस 1,97,900 रुपये है। दूसरी ओर, Mac Studio M5 Max की शुरुआती कीमत 2,79,900 ...