नई दिल्ली, अगस्त 29 -- अगर आप भी ऐप्पल के नए iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ऐप्पल साल के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट की तैयारी में जुट गया है, जो अलगे महीने सितंबर में होने वाला है और इस इवेंट में ऐप्पल अपने नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन लॉन्च कर सकती है। खुद कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इवेंट 9 सितंबर को होस्ट किया जाएगा,जिसे भारत में रात 10.30 बजे से लाइव देख सकेंगे। कहा जा रहा है कि इवेंट में iPhone 18 Pro series डेब्यू करेगी, लेकिन इवेंट में केवल आईफोन्स ही मुख्य आकर्षण नहीं होंगे। अफवाह है कि इवेंट में आईफोन के अलावा, नई ऐप्पल वॉच, एयरपॉड्स और ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी आ सकता है। इवेंट में कुल 6 प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की ज्यादा डिटेल लीक हो चुकी है। चलिए एक नजर डालते हैं सा...