नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Apple का सितंबर इवेंट हर साल नए iPhone और दूसरे गैजेट्स के लिए चर्चा में रहता है। 9 सितंबर 2026 को होने वाले Apple Event के बाद कंपनी अपने कई मौजूदा प्रोडक्ट्स को सेल करना बंद कर सकती है। इस लिस्ट में सिर्फ पुराने डिवाइस ही नहीं बल्कि हाल ही में लॉन्च हुए कुछ प्रीमियम प्रोडक्ट्स के नाम भी शामिल हैं। इनमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम हैं। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक 10 से ज्यादा Apple प्रोडक्ट्स के बंद होने की जानकारी दी है। इसमें iPhone, Apple Watch, AirPods, Apple TV और HomePod जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। हालांकि, अभी Apple ने इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यानी अंतिम फैसला 9 सितंबर के इवेंट के बाद ही साफ होगा। खास बात यह भी है कि इस बार Apple का सितंबर इवेंट कंपनी के ...