नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Apple के पुराने आईफोन यूजर्स की नई टेंशन शुरू होने वाली है। अगर आप भी सालों से ऐप्पल के फैन हैं और अब भी पुराने iPhone या iPad मॉडल चला रहे हैं, तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। खबर है कि ऐप्पल ने चुपचाप कई पुराने डिवाइस - जैसे iPhone 5c, iPhone 5, iPhone 4S और ओरिजिनल iPad mini पर पुराने iOS वर्जन को रिस्टोर या रीइंस्टॉल करने की सुविधा हटा दी है। यानी यूजर इन्हें न अपग्रेड कर पाएंगे, न डाउनग्रेड कर पाएंगे। अगर यह खराब होता है तो डब्बा बनके रह जाएगा। हालांकि ये डिवाइस हमेशा की तरह काम करते रहेंगे, लेकिन अगर आपको कभी अपने पुराने iPhone और iPad को रीस्टोर करने की जरूरत पड़ी, तो आप कुछ पुराने iOS वर्जन को दोबारा इंस्टॉल या डाउनग्रेड नहीं कर पाएंगे। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अब ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के दौरान...