नई दिल्ली, जून 27 -- Apple तेजी से नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन पर काम कर रहा है और अपग्रेडेड Siri इसका सबूत है। अब, ताजा अफवाहों से पता चलता है कि ऐप्पल एक स्मार्ट रिंग पर भी काम कर रही है, जो Samsung Galaxy ring और Oura ring लाइनअप को टक्कर देगी। टिप्स्टर कोसुतामी के अनुसार, ऐप्पल एक स्मार्ट रिंग पर काम कर रहा है जिसे 'iRing' कहा जाएगा। फिलहाल, इस रिंग से जुड़ी लीक जानकारी में इसके बारे में ज्यादा डीटेल्स नहीं मिली हैं। टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि Apple iRing अभी शुरुआती स्टेज में है और ऐसी कोई जानकारी या लीक सामने नहीं आई है जिससे पता चल सके कि Apple इस प्रोजेक्ट पर कितना आगे बढ़ चुका है। Apple Intelligence को छोड़कर, ऐप्पल की आदत रही है कि वह किसी सेगमेंट में देर से एंट्री करता है, लेकिन पूरी तैयारी के साथ आता ह...