नई दिल्ली, अगस्त 14 -- iPhone Spyware Alert: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं और अचानक Apple की तरफ से Threat Notification दिखाई दे तो इसे सामान्य मैसेज समझकर नजरअंदाज न करें। Apple ने 13 अगस्त को 110 देशों में कुछ यूजर्स को ऐसे अलर्ट भेजे हैं, जिनके डिवाइस को कंपनी के मुताबिक Mercenary Spyware के जरिए निशाना बनाए जाने का शक है। Apple के अनुसार ऐसे हमले बेहद चुनिंदा लोगों को टारगेट करते हैं और काफी एडवांस हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसा Alert मिलने का मतलब यह पक्का नहीं है कि आपका iPhone हैक हो चुका है। Apple इसे हाई-कॉन्फिडेंस चेतावनी के तौर पर देता है कि कंपनी को आपके डिवाइस को टारगेट करने वाली गतिविधि के संकेत मिले हैं। इसलिए घबराने के बजाय सही कदम उठाना जरूरी है। Apple अब ऐसे यूजर्स को iPhone की Lock Screen और Settings में सीध...