नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 16 अक्टूबर 2026 को प्री-बुकिंग शुरू होने के कुछ ही समय बाद फोन के शुरुआती स्टॉक खत्म हो गया और नए ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अब लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्री-ऑर्डर शुरू होने के करीब एक घंटे के अंदर ही डिलीवरी की तारीख जनवरी 2027 तक पहुंच गई। वहीं CNBC TV 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में Apple के ऑनलाइन स्टोर, मोबाइल नेटवर्क कंपनियों और प्रमुख रिटेलर्स के यहां सुबह 8:00 बजे (अमेरिकी समय) प्री-बुकिंग शुरू हुई। सुबह 8:03 बजे तक बेस मॉडल की 23 अक्टूबर वाली डिलीवरी स्लॉट खत्म हो गई। सुबह 8:10 बजे तक अमेरिका की सभी प्रमुख मोबाइल नेटवर्क कंपनियों और Apple के ऑनलाइन स्टो...